फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ किमी के दायरे में बनेंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2024 में आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए स्कूल का केंद्र आठ किलोमीटर के दायरे में बनेगा। इसके लिए काॅलेजों ने जियो लोकेशन तैयार कर बोर्ड को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक के कुल 802 विद्यालय हैं। इसमें 97 वित्तपोषित विद्यालय, 23 राजकीय और शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए बोर्ड कार्यालय ने काॅलेजों का जियो लोकेशन मांगा था। जिसे काॅलेजों ने बोर्ड को भेज दिया है। परीक्षाएं फरवरी या मार्च में संभावित हैं। बोर्ड ने सभी काॅलेजों को निर्देश दिया है कि केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, बिजली, छात्रों को बैठने के लिए सीट, स्कूल में बाउंड्रीवाल, स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता आदि का डिटेल जियो लोकेशन में दिखाएं। स्कूलों की ओर से दी जा रही सूचनाओं का भौतिक सत्यापन और संसाधनों की जांच कराई जाएगी। ऐसे विद्यालय जो मानक पूरा करते हैं उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। काॅलेजों ने केंद्र बनने के लिए जो जानकारी उपलब्ध कराई है, बोर्ड से उसकी जांच कराई जाएगी।
डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि काॅलेजों का जियो लोकेशन बोर्ड को भेज दिया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया था कि केंद्र बनाने के लिए जो संसाधन जरूरी है, उसकी सही जानकारी जियो लोकेशन में अंकित कराएं। ताकि केंद्र निर्धारण में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें