उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा का आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब मदरसा पोर्टल पर आनलाइन फार्म दो मार्च तक भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी गई है। इससे छात्रों को राहत मिलेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि संशोधित समय सारणी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी तक जिनका परीक्षा शुल्क जमा हो जाएगा वे दो मार्च तक मदरसा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। मदरसों के प्रधानाचार्य पोर्टल पर पांच मार्च तक लॉक कर उसे आगे बढ़ाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी जांच-पड़ताल के बाद 14 मार्च तक आवेदन पत्रों को लाक करेंगे।