फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर मिनट 10 से 12 लोग बिना हेलमेट कर रहे सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में लगभग 50 फीसदी लोग आज भी बिना हेलमेट के आवाजाही करते हैं। नगर के प्रमुख चौराहों की बात करें तो रोडवेज तिराहा, चर्च चौराहा, तिरंगा तिराहा और बवाली मोड़ के सामने से मंगलवार को पड़ताल की गई तो हर मिनट 10 से 12 बाइक सवार बिना हेलमेट के गुजरते नजर आए। यातायात नियमों का उल्लंघन पुलिस के सामने हो रहा है और वहां खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वहीं डीएम के नो हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश का पेट्रोल पंपों पर पालन नहीं हो रहा है। पड़ताल में सामने आया कि बिना हेलमेट वालों को भी पंपो पर पेट्रोल दिया जा रहा है। बता दें कि हेलमेट के प्रति जागरूकता न होने और अन्य लापरवाही के कारण जिले में तीन माह में 122 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन




स्थान: चर्च गेट, दोपहर: 1.35 बजे



नगर के चर्च चौराहे से सटा दीवानी न्यायालय है। यहां से पुलिस ने हाल ही में सड़क के किनारे ठेला लगाने वाले पटरी दुकानदारों को हटाया है। यहां पर जब तक दीवानी चलती है या नहीं चलती है हर समय पुलिस और यातायात पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। इसके बाद भी यहां पर लोग बिना हेलमेट के आवागमन करते नजर आए। कुछ लोगों ने पीछे बैठी महिलाओं को हेलमेट पकड़ा रखा था।


स्थान: तिरंगा तिराहा, दोपहर : 1.40 बजे



नगर का तिरंगा तिराहा जिसे नरौली तिराहा भी कहते हैं। यहां पर हर समय पुलिस की तैनाती रहती है। यहां पर पुलिस के लिए शौचालय को हटाकर पुलिस बूथ भी बनाया गया है। इसके बाद भी यहां पर लोगों में पुलिस का कोई भय देखने को नहीं मिला लोग पुलिस के सामने से बिना हेलमेट लगाए ही बाइक लेकर घूमते नजर आए।
विज्ञापन






स्थान: बवाली मोड़, दोपहर : 1.45 बजे

बवाली चौराहे से रोडवेज बसों के साथ ही गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज आदि जगहों के लिए बसों का आवागमन होता है। साथ ही प्राइवेट वाहन चालक भी भीड़भीड़ से बचने के लिए इसी चौराहे से होकर गंतव्य को जाते हैं। इसे देखते हुए यहां हमेशा पुलिस बल की तैनाती रहती है। मंगलवार को की गई लाइव पड़ताल में यहां से भी लोग बिना हेलमेट के गुजरते नजर आए।



स्थान: रोडवेज तिराहा, समय: 1.55 बजे

रोडवेज क्षेत्र हमेशा बस चालकों की मनमानी के कारण जाम की समस्या से जूझता रहता है। रोडवेज परिसर से निकलने वाली बसें इसी तिराहे से होकर गंतव्य को जाती है। यहां पर प्रतिदिन पुलिस की तैनाती रहती है। मंगलवार को की गई पड़ताल में देखने में आया कि एक बाइक सवार बिना हेलमेट लगाए उधर से गुजर रहा है और यातायात पुलिस का जवान अपना मुंह दूसरी तरफ करके खड़ा है।

इस संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। कड़ाई से अनुपालन का प्रयास किया जा रहा है। कुछ पुलिस कर्मियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी लिया गया है। जन सामान्य को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है कि वह हेलमेट पहनने के महत्व को समझें। -विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें