फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा कि गांव के हर हाथ को हुुनर देना ही उनका सपना है। ताकि यहां से कामकाज सीखकर महिलाएं खुद की तरक्की का रास्ता अख्तियार कर सके।
शबाना आजमी बुधवार को गांव में ही कैफी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का जायजा ले रही थी। शबाना ने नवनिर्मित सिलाई सेंटर में अतिथियों के रहने के लिए फर्नीचर सहित कमरे को सुसज्जित करने को कहा।
चिकनकारी विभाग में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीश मल्होत्रा से मिले कपड़ों पर गांव की महिलाओं की द्वारा उकेरी जा रही कृलाकृतियों को करीब से देखा। कहा कि इसकी और बेहतरी के लिए सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि सेंटर में कार्य करने वाले नियमित आए ताकि वह हर चीज को बेहतर ढंग से समझ सके।
कहा कि महिलाओं कोयहां जो भी सिखाया जा रहा है उसे ध्यान से देेंखे, सुने और समझे। कहा कि आज कैफी साहब का सपना पूरा हो रहा है। यहां की बेरोजगार महिलांए अपने हुनर से प्रतिमाह दो हजार से लेकर तीन हजार रुपये कमा रही हैं। इस दौरान नम्रता गोयल, मरियम खां, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी, मुकेश सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।