फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रीराम चरित मानस की एक चौपाई से भी जीवन होता है सार्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री बालाजी ट्रस्ट सेवा समिति की ओर हरिऔध कला भवन सभागार में रामायण महोत्सव की शुरूआत एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि यदि श्री राम चरितमानस की एक चौपाई भी जीवन में उतार ली जाए, तो जीवन सार्थक हो सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में शीतला धाम चौकिया के महंत विवेकानंद पंडा एवं शनिदेव मंदिर दान शनिचरा के महंत पन्नालाल मिश्रा ने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया। उधर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अमित संगीत महाविद्यालय के ने रामायण आरती की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में अन्य कलाकारों ने ‘भरत चरित्र’ एवं ‘शबरी प्रसंग’ का मंचन किया। वहीं, एक स्कूल के बच्चों ने ‘लव-कुश’ प्रसंग की सुंदर प्रस्तुति दी। गोरखपुर, मध्य प्रदेश, आजमगढ़ एवं मऊ से आए भजन गायकों ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के संयोजक महंत उमेश दास ने आजमगढ़ में भगवान श्रीराम पर आधारित एक भव्य संग्रहालय के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. विशाल जायसवाल, डॉ. अमित सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विनीत सिंह ‘रिशु’, जनार्दन सिंह, शशि प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें