फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौथे दिन भी 51 उप प्रधान परीक्षक और 1343 परीक्षक रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। चंदौली से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर गए शिक्षक की सिपाही ने मुजफ्फरनगर में सोमवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मूल्यांकन के चौथे दिन मंगलवार को विरोध किया। हालांकि इस बीच कुछ शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य को जारी रखा जिससे 37 हजार 167 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन के चौथे दिन 1925 परीक्षक व 273 उप प्रधान परीक्षकों ने मूल्यांकन में शामिल हुए। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में हो रहे मूल्यांकन का बहिष्कार किया। हालांकि कुछ शिक्षक मूल्यांकन का कार्य करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 665812 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित है। चौथे दिन कुल 625962 कॉपियों में से 37 हजार 167 कॉपियों का मूल्यांकन किया और 469230 कॉपियां बच गई। बताया कि 1343 परीक्षक व 51 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें