देश में मोदी की सरकार के सात वर्ष पूरा होने पर रविवार को श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने स्वयं पीठ पर मशीन लेकिन पूरे चंद्रशेखर ट्रस्ट को सैनिटाइज किया। ट्रस्ट परिसर में साथ ही उन्होंने कई और जगहों पर भी सैनिटाइजेशन कार्य किया। सैनिटाइजेशन के बाद यशवंत सिंह ने सैकड़ों लोगों में मास्क वितरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के दौर में जहां पूरी दुनिया में तबाही मची हुई थी वहीं अपने देश में भी विपक्षियों द्वारा लगातार विरोध के बावजूद मोदी योगी की सरकार ने हर विरोध का डटकर मुकाबला किया। अपने ही देश में कम समय में वैक्सीन का आविष्कार कराकर पूरी दुनिया को अपने देश की काबिलियत का लोहा मनवाया। इस संकट काल में बिना विचलित हुए जिस साहस और धैर्य के साथ मोदी योगी ने कार्य किया वह सचमुच हर किसी के लिए अनुकरणीय है। देश के प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में लगातार कई अहम फैसले लिए जो देश हित में था। निजी लाभ के लिए किसी के दबाव में वे कभी विचलित नहीं हुए। आज हम सभी उनके कार्य से प्रेरणा लेते हुए देश हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर दिलीप मिश्रा, उदयशंकर चौरसिया, लालबहादुर सिंह लालू,चंचल चौबे, अतुल चौबे, कमलेश राय, राम अवतार जायसवाल जितेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित थे।