राष्ट्रीय आजीविका मिशन सरायमोहन के दुर्गा समूह की कृषि सखी संगीता दीदी ने यह ठान लिया है कि रासायनिक उर्वरकों से कृषि नहीं करूंगी। जिसके अंतर्गत अपने ग्राम में जीरो बजट पर जैविक सब्जी का उत्पादन कर रही हैं। आज वह जीरो बजट से खेती कर बाजार में उसकी बाजार में बिक्री बाजार में कर आत्मनिर्भर है। वहीं दूसरी ओर अन्य लोगों को भी जहरमुक्त सब्जी से निजात दिला रही हैं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया की जैविक कृषि करने से खेतों में केंचुए का बढ़ोत्तरी होती है तथा वो धरती के 15-20 फीट नीचे से ऊपर सुराख बना आवागमन करते हैं जिससे धरती में वर्षा का जल घुसकर भूगर्भीय जलस्तर को बढ़ाते हैं। रासायनिक उर्वरकों का स्प्रे के इस्तेमाल से भूमि में बंजरता बढ़ रही है तथा किसानों के मित्र किट पतंगों की हत्या होती है। वर्षा का जल खेत से निकल नदी नाले में बह जाते हैं। इनके उत्पादन को देखते हुए कई लोगों ने ठाना है कि हम लोग भी अपने फसलों में रासायनिक दवा व खाद का इस्तेमाल नहीं करेंगे।