फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जायेगा। बोर्ड ने प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात करने के निर्देश दिये हैं। डीआईओएस ने मूल्यांकन से संबंधित तैयारियां शुरू करा दी हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शहर में जीआईसी आजमगढ़, डीएवी व शिब्ली नेशनल इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य के लिए 3500 परीक्षक शासकीय, अशासकीय एवं वित्त विहीन कॉलेज से लगाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट इंजीनियर बनाए जाएंगे। तीनों मूल्यांकन केंद्र की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि तीन केंद्रों पर 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें