फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंजाब से बिहार ले जा रहे 2़ 21 लाख की 480 बाेतल शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को शराब की तस्करी करने वाले तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को 2़ 21 लाख की 480 बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया बुधवार को उपनिरीक्षक उमाकांत शुक्ला, लोकेशमणि त्रिपाठी और मानवेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ टीकापुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधशिया अंडर पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पहुंचकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। कुछ देर बाद दो डीसीएम आती हुई दिखी। दोनों गाड़ियों को पुलिस टीम ने रुकवाया। दोनों गाड़ियों में तीन लोग मौजूद थे। पुलिस ने जब वाहन की चेकिंग की तो दोनों के टूल बॉक्स से लगभग 2़ 21 लाख की कुल 40 पेटी और 480 बाॅटल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें रायल स्टैग की 20 पेटी, मैजिक मोमेंट की 13 पेटी और राॅयल चैलेंज की छह पेटी और सिग्नेचर की एक पेटी शराब जब्त हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 2160 रुपये भी जब्त किया। पुलिस ने दोनों डीसीएम को सीज कर दिया। पकड़े गए आरोपी गुरुप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह और राजू सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहेब जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

00
पंजाब से साइकिल के सामानों के बीच में ले जाते थे शराब
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग पंजाब से एटलस साइकिल का सामान लोड बिहार ले जाते हैं। रास्ते में हरियाणा से अंग्रेजी शराब को खरीद कर बिहार ले जाकर अधिक दामों पर बेचते हैं, काफी पैसा कमाते हैं। बिहार से कबाड़ का सामान लाद कर पंजाब ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें