फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ और लालगंज सांसद निधि के पूरे उपयोग को नहीं मिला इस्टीमेट, पीडी ने सीएमओ और मेडिकल कालेज प्राचार्य को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना महामारी से निपटने के लिए सपा मुखिया और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव ने अपनी निधि से एक करोड़ मेडिकल कालेज और बसपा सांसद संगीता आजाद ने 50 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को देने की संस्तुति की। लेकिन अभी तक दोनों सिर्फ 54 लाख का इस्टीमेट ही उपलब्ध करा सकें हैं। इसके लिए पीडी ने दोनों को फिर से पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में लाक डाउन है। महामारी के इस दौर में सरकार ने जहां अपना खजाना खोला है वहीं जनप्रतिनिधि भी मदद करने में पीछे नहीं है। सदर सांसद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मेडिकल कालेज को अपनी निधि से एक करोड़ रुपये देने की संस्तुति की। वहीं बसपा की लालगंज संगीता आजाद ने भी 50 लाख रुपये देने की संस्तुति की। निधि के नियमों में बदलाव कर सरकार ने इसे संबंधित विभागों को देने का निर्देश दिया। परियोजना निदेशक ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य और सीएमओ को पत्र जारी कर इस्टीमेट की मांग की। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी दोनों अब पूरे पैसे को खर्च करने का इस्टीमेट नहीं दे सके हैं। मेडिकल कॉलेज ने 32 लाख सांसद अखिलेश यादव और सीएमओ ने 22 लाख रुपये का इस्टीमेट सांसद संगीता आजाद की निधि से लेने के लिए उपलब्ध कराया। जिसे दोनों को उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके बाद से दोनो ने अब तक दूसरा इस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया।
सांसद निधि के पैसे से ही तरवां और कोल्हूखोर में एल वन अस्पताल की स्थापना की जा रही है। जिसका प्रस्ताव तैयार कर सीडीओ को भेज दिया गया है। जिसमें 17 लाख रुपये कोल्हूखोर के लिए और 35 लाख रुपये तरवां के लिए प्रस्तावित किया गया है। - डा. एके मिश्रा, सीएमओ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से 22 लाख और मेडिकल कालेज से 32 लाख का इस्टीमेट मिला था जो पैसा उन्हें भेज दिया गया है। शेष के लिए अभी तक हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। जिसके लिए दोनों का आज पत्र भेजा गया है कि वह इस्टीमेट उपलब्ध कराएं। - अभिमन्यु कुमार सिंह, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें