फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में त्रुटियों का अंबार, तीन द न में 189 आपब ब ं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूची में 286 केंद्र शामिल किए गए हैं। तहसील स्तर पर केंद्र बनाने के लिए कराए गए भौतिक सत्यापन में मानकों की अनदेखी के कारण सूची में खामियों का अंबार है। तीन दिनों में 189 विद्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी कर दी है। ऑनलाइन चयनित केंद्र निर्धारण सूची को प्रधानाचार्यों को उपलब्ध करा दिया गया है। कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन के लिए इस बार वर्ष 2020 की तुलना में छह परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। केंद्र नीति में बदलाव के बाद बोर्ड की ओर से जिले से संशोधित प्रस्ताव लेकर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया। शासन ने इस बार 286 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में बहुतायत विसंगतियां पाई गई है। कुछ ऐसे विद्यालय भी शामिल है जो परीक्षा केंद्र बनने लायक ही नहीं है। समस्त प्रधानाचार्यों से 30 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है। शुक्रवार की दोपहर तक करीब 189 विद्यालयों ने जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि अभी भी आपत्ति दर्ज कराने वालों की संख्या में लगातार बढोत्तरी हो रही है। ‘अमर उजाला’ ने इसकी पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गया। ऐसे मामले आए जो चौंका देनेेे वाले हैं।
35 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र
केंद्र निर्धारण में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने ही तय मानकों को दरकिनार कर परीक्षार्थियों की संख्या आवंटित की है। वहीं सेंटर निर्धारित किया गया है। तपेश्वरी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि तपेश्वर इंटर कालेज तेजपुर सुल्तानपुर के इंटरमीडिएट के छात्रों का परीक्षा केंद्र विद्यालय से 35 किमी की दूर स्थित जनता इंटर कालेज अंबारी में बनाया गया है। जबकि केंद्र निर्धारण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्राओं का केंद्र पांच और छात्रों का केंद्र आठ किलोमीटर की परिधि में होना चाहिए। प्रधानाचार्य ने पांच किमी से 12 किमी की परिधि में बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्यालय में एक भी छात्र नहीं फिर भी भेज दिया सेंटर
मिल्लत गर्ल्स इंटर कालेज मुबारकपुर के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस में आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि हमारे विद्याल में छात्राओं का ही पंजीकरण हुआ है। कोई भी छात्र पंजीकृत नहीं है। न ही नामावली में गलती से भी किसी छात्र के रूप में पंजीकरण हुआ है। फिर भी इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में एक छात्र दिखाकर उसका परीक्षा केंद्र एमए इंटर कालेज अंजान शहीद बना दिया गया है। वहीं इस विद्यालय में कुल नौ कमरों में सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकार्डर मौजूद है। इसके अलावा के कमरों में सिर्फ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसलिए यहां केंद्र की संख्या को कम करने की जरूरत है।
प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्रों के बारे उनकी आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र निर्धारण में कई विसंगतियां पाई गई हैं। बैठक कर इन विसंगतियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें