फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल विभाग में भेजे गए ईओ शुभनाथ, एसडीएम सदर को अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही अधिशासी अधिाकरी पर भारी पड़ी है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर ईओ शुभनाथ प्रसाद को जनपद से स्थानांतरित कर उनके मूल विभाग भेज दिया गया है। नगरपालिका परिषद आजमगढ़ में तैनात अधिशासी अधिकारी शुभनाथ प्रसाद द्वारा नगरपालिका क्षेत्र में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। प्रशासन द्वारा बार-बार निर्देशित करने के बाद भी मामले में उदासीन बने रहे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। बृहस्पतिवार को शासन ने कार्रवाई करते हुए ईओ शुुुभनाथ प्रसाद को जनपद से स्थानांतरित कर मूल विभाग आयुष में भेज दिया। नगरपालिका द्वारा नगर की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का दावा किया जाता है। अधिकारियों द्वारा जब भी इसकी पड़ताल कराई गई तो नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी। डीएम की ओर से कई बार नगरपालिका ईओ को चेतावनी दी गई। लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसका परिणाम हुआ कि जिला प्रशासन की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया। भेजी गई रिपोर्ट पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। नगर पालिका के ईओ का पदभार एसडीएम सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें