फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को बारिश का पानी बचाने के लिए पढ़ाया जाएगा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बारिश के पानी का संचय किया जाएगा। शासन की तरफ से निर्देश जारी हुआ है। बेसिक शिक्षा में बच्चों को बारिश का पानी बचाने का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। जिन स्कूलों में हैंडपंप लगे हैं, उनके पास सोख्ता बनाए जाएंगे, जिससे बारिश का पानी स्टोर हो सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में वर्षा जल संचयन प्रणाली तैयार की जाएगी। इसके तहत छोटे बच्चों को जल जागरुकता पर पाठ पढ़ाया जाएगा। जिन स्कूलों में हैंडपंप लगे हैं, उनके पास सोख्ता बनाए जाएंगे, जिससे बारिश का पानी स्टोर हो सके। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भी बारिश का पानी स्टोर करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन बजट के अभाव में योजना पर अमल नहीं हो पाता है। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी अनमोल है, इसे बचाना होगा। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें