फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा मतगणना स्थल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। पंचायत चुनाव मतगणना में अभिकर्ता पास बनाने को लेकर अत्यधिक किट की खपत को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब रविवार को मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले जिन लोगों का अभिकर्ता पास बना है। उनको प्रवेश लेने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराना जरूरी होगा। इसके बाद ही यदि सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें प्रवेश करने दिया जाएगा। इस दौरान यदि किसी प्रकार का कोरोना वायरस का लक्षण मिलता है तो प्रवेश वर्जित होगा। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर राम आशीष सिंह यादव ने बताया कि जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें गठित की गई है। रविवार को मतगणना के दिन स्वास्थ्य टीमें सुबह लगभग छह बजे तक मतगणना स्थल के बाहर गेट पर पहुंच जाएंगी। पहली टीम दिन में 12 बजे तक रहेगी दूसरी टीम 12 बजे के बाद जांच का काम क्रमवार करेगी। जांच का क्रम मतगणना समाप्त होने तक चलता रहेगा। प्रवेश लेने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें