फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष : सीएमओ ने धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमओ ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। सीएमओ आईएन तिवारी ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत शून्य से दो साल तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं, जो किसी कारण की वजह से नियमित टीकाकरण से वंचित रह गई हैं, उनका टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से अपील की है कि वह सभी को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आईएन तिवारी द्वारा सभी प्रतिभागियों को अभियान के तीन चरण की रणनीति तथा धर्म गुरुओं की भूमिका और आगामी चरणों की तैयारी और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की कार्ययोजना पर विस्तार से बताया गया। कार्यशाला में यूनिसेफ के समन्वयक प्रवेश मिश्र द्वारा सामुदायिक जागरुकता के लिए धर्मगुरुओं की भूमिका और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं गर्भवती महिला जो टीकाकरण से छूटे, वंचित व प्रतिरोधी परिवारों को प्रेरित करने के लिए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला गया और प्रतिभागियों से समाज में फैले टीकाकरण के प्रति भ्रांतियों को दूर करने एवम परिवार को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर विहारी जी मंदिर के पुजारी संत प्रकाश, जामे तूल फलाह के निदेशक मौलाना ताहिर मदनी, शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम, सरायमीर बैतूल उलूम, निजामाबाद गुरुद्वारा के सतनाम सिंह, यूनिसेफ़ के मंडलीय स्वास्थ्य समन्वयक सौरभ सिन्हा, डब्ल्यूएचओ के डॉ. विनय शंकर, यूएनडीपी पूनम शुक्ल, डॉ. ए अजीज सहित आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें