विद्युत चोरी रोकने के लिए विभाग की कटिया कनेक्शनधारियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने प्रवर्तन दल के प्रभारी राकेश यादव के साथ गोपालगंज उपकेंद्र के बिलारी गांव में मार्निंग रेड की। इस दौरान 11 लोग ऐसे मिले जो चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे थे। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
टीम ने गांव में कुल 73 लोगों का कनेक्शन चेक किया मौके पर 11 लोगों द्वारा चोरी से विद्युत का उपभोग करते पाया गया। उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया। 9 संयोजनों का भार बढ़ाया गया। चेकिंग के दौरान 32 बकाएदार उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काट दी गई। मौके पर 1.47 लाख की राजस्व वसूली की हुई। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि विद्युत चोरी के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।