फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान सबके लिए आवश्यक: शबाना आजमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आजमी शुक्रवार की देर शाम कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर पहुंची। इस दौरान सेंटर इंचार्ज मनोज कुमार से चल रहे कंप्यूटर कोर्स की जानकारी ली। उन्होंने सेंटर इंचार्ज से बालिकाओं को कंप्यूटर से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के युग में अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान सबके लिए आवश्यक है। प्रशिक्षकों को सुझाव देते हुए कहा कि वे छात्राओं को लेशन प्लान की तैयारी करने के बाद शिक्षा दें। बालिकाओं को सरल तरीके से समझाएं ताकि वह अच्छी तरह से हर बातों को समझ सकें। कहा कि शिक्षा का अधिकार सबको है। शिक्षा के मामले में लड़की और लड़कों के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस मौके पर नीरज कुमार, पंकज चौबे, सुरश, लल्लन, प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें