फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, विपणन केंद्र का शुभारंभ

Thu, 22 Jun 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
इंतजार खत्म, विपणन केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन
रेशम नगरी मुबारकपुर के बुनकरों की दशा में सुधार लाने के लिए सपा सरकार की ओर से 13 करोड़ की लागत से बने विपणन केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को विशेष सचिव हथकरघा उद्योग सुखलाल भारती ने किया। इस दौरान उन्होंने विपणन केंद्र का निरीक्षण किया और रखरखाव की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुनकरों को संबोधित करते हुए विशेष सचिव ने कहा कि योगी सरकार के सौ दिन पूरा होने पर सरकार विकास कार्यों में लगी है। बुनकरों की आर्थिक दशा को सुधारने और उनकी बेहतरी के प्रति सरकार गंभीर है। कहा कि सरकार कक्षा 12 तक बुनकर छात्रों को 200 रुपये छात्रवृत्ति और 50 हजार के लोन का प्रावधान किया है। ऋण लेकर बुनकर अपने धंधे को गति दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुनकरों से जुड़ी योजनाओं के जरिये बुनकरों को सहूलियत दी जाएगी। इस दौरान काजी इदरीस ने विपणन केंद्र की 158 दूकानों के आवंटन और किराये का    मुद्दा उठाया।

उन्होंने बुनकरों के हित की वकालत की। इस अवसर पर विजय कुमार, सहायक आयुक्त अनुराग यादव, मौलाना अकमल, मंसूर, अम्मार अदीबी, अब्दुर्रहमान, हाजी इम्तेयाज आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता हाजी सैदुल्लाह और संचालन उदय नारायण सिंह ने किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें