फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों के विवाद का अंत...एसडीएम ने तुड़वाए ताले

विज्ञापन
मुबारकपुर के मुहल्ला नेवादा स्थित मदरसा ऐनुल इस्लाम का विवाद को सुलझाती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मुबारकपुर। मोहल्ला नेवादा स्थित मदरसा ऐनुल इस्लाम के वर्षों पुराने विवाद का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। एसडीएम सदर प्रशांत नायक के नेतृत्व में पहुंची पुलिस और पीएसी ने मदरसे की अरबी यूनिट के सभी कक्षाओं सहित प्रबन्धक और अन्य कर्मचारियों के कार्यालय के ताले तुड़वाए। नई कमेटी के ताले लगवा दिए। इसी मदरसे की दूसरी ब्रांच प्राइमरी स्कूल के भी सभी ताले बदलवा दिए गए। नई कमेटी को दोनों ब्रांच का चार्ज देकर पुरानी कमेटी के लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी तरह की छेड़छाड़ न करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अचानक होने वाली इस कार्यवाई से मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक अमले के तेवर को देख कर किसी को जुबान खोलने का साहस नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर मौके पर पीएसी तैनात कर दी गई है। विदित हो कि मुफ्ती जमील अहमद नजीरी के नेतृत्व वाली पुरानी कमेटी और मौलवी अजिजुर्रहमान के नेतृत्व वाली नई कमेटी के बीच मदरसेको लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसमेँ सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से कई वर्ष पहले नई कमेटी के पक्ष में फैसला हुआ था। इसके विरुद्ध पुरानी कमेटी ने उच्च न्यायालय मे याचिका दायर कर दी, जो विचाराधीन है। आगामी 13 अगस्त को सुनवाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें