फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील के सामने से हटेगा अतिक्रमण, बनाई जाएगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़- दोहरीघाट मार्ग पर स्थित तहसील के सामने से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाई जाएगी। मंगलवार को तहसील प्रशासन ने दुकानदारों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। पार्किंग की सुविधा हो जाने से दूरदराज से आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

तहसील के बाहर कई पुराने लिप्टस, शिरीष के विशाल पेड़ हैं इन पेड़ों की नीलामी कर कटाई की जा रही है। इसके अलावा तहसील के सामने चारदीवारी के पास गुमटी, टीन सेट, डालकर लोग दुकान किए हुए हैं। बैनामा लेखाकार भी टीन शेड डालकर बैनामा की लिखा पढ़ी करते थे। जिसके चलते लोगों को वाहन खड़ा करने में असुविधा होती थी। मंगलवार को उप जिलाधिकारी गौरव कुमार ने माल बाबू मनीष कुमार को मौके पर भेज कर निर्देशित किया कि सड़क के किनारे कोई भी अतिक्रमण नहीं रहना चाहिए। एसडीएम के आदेश के बाद माल बाबू ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। तहसील गेट के दोनों तरफ से जल्द से जल्द अतिक्रमण नही हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। तहसील प्रशासन के निर्देश के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देेश दे दिया गया है। वहां पार्किंग बनाई जाएगी ताकि दूरदराज से आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में कोई परेशानी न हो।-गौरव कुमार, एसडीएम सगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें