फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूदरी मोड़ से काशी दास मंदिर तक हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
रानी की सराय में हटाया जाता अतिक्रमण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। कस्बे के बीच से आजमगढ़-जौनपुर फोरलेन मार्ग का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए पीड़ब्ल्यूडी द्वारा सड़क के किनारे के अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रशासन द्वारा रूदरी मोड़ से लेकर काशी दास मंदिर तक अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग अपना सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन

वर्तमान में रानी की सराय कस्बे से होते हुए आजमगढ़-जौनपुर मार्ग का चौड़ीकरण करके इसे फोरलेन बनाया जा रहा है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्धारित जमीन के लिए सड़क के किनारे बसे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य किया जा रहा है। दो दिन पूर्व रानी की सराय थाने से रूदरी मोड़ तक अतिक्रमण को हटाया गया था। गुरुवार को रूदरी मोड़ से आगे अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग खंड पांच के अधिशासी अभियंता विजय सिंह जेसीबी के साथ कस्बे में पहुंचे। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उन्होंने रूदरी मोड़ से लेकर काशी दास मंदिर तक अतिक्रमण केे हटवाया। जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वह अतिक्रमित क्षेत्र से स्वयं ही अपने सामान को हटाते हुए देखे गए। अधिशासी अभियंता विजय सिंह ने बताया कि रूदरी मोड़ से काशी मंदिर तक कार्य किया जा रहा है। कस्बे के मध्य भाग में 16 मीटर तक जमीन पीडब्लूडी की है। जिसमें फोरलेन का काम 24 मीटर में होना है। 16 मीटर बाद जमीन व मकान का मुआवजा देने के बाद फोरलेन का काम किया जाएगा। जेई एमपी सिंह ने बताया कि सीमांकन तक जमीन को खाली कराया जाएगा। इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

रानी की सराय में हटाया जाता अतिक्रमण।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें