फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भीरा गांव में निजी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
भीरा गांव में जेसीबी से अतिक्रमण को हटाता प्रशासन। संवाद
विज्ञापन
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने बृहस्पतिवार को भीरा गांव में निजी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलवंत गुप्ता के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से गाटा संख्या 455 स्थित भूमि को अवैध निर्माण से मुक्त कराया गया। यह भूमि भीरा गांव निवासी रविंद्र सिंह और प्रमोद सिंह की थी। गांव के शंकर सरोज, अशोक सरोज, दीपचंद और कमलेश ने इस पर कथित रूप से कब्जा कर रखा था।
पीड़ित पक्ष ने उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। राजस्व विभाग की जांच में निजी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के लिए टीम बनाई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अरुण कुमार कौल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बस्तूराम और क्षेत्रीय लेखपाल रंजीत यादव, चंद्रशेखर गिरि, विनोद यादव, सौरभ उपाध्याय, चंदन सिंह शामिल थे।
बृहस्पतिवार सुबह राजस्व टीम बरदह थाना पुलिस के साथ भीरा गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी, लेकिन कोई विरोध या विवाद नहीं हुआ।
अतिक्रमित भूमि पर शौचालय, दो मंडई और एक पानी का नलकूप बना था। उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलवंत गुप्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर भूमिधरी की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। यह भूमि काफी समय से कब्जे में थी। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में इसे कब्जामुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें