फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर से खलिहान की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में रविवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। सगड़ी तहसील क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव में 4 लोगों द्वारा खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान, शौचालय, चाहर दीवारी आदि बनवाकर कब्जा कर लिया गया था।तहसील प्रशासन ने खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रविवार हो नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा जेसीबी मशीन लेकर राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। खलिहान के जमीन पर मकान, शौचालय, चाहरदीवारी बनाकर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी मशीन लगाकर ढहा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। नायब तहसीलदार ने कहा अगर दोबारा खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें