सात सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मेहता पार्क में धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा हमारी मांग है कि ग्राम पंचायत अधिकारी समूह-ग की नियमावली में ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को 50 प्रतिशत पदोन्नति के लिए नियमावली में संशोधन कर सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाए।
सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए लेकिन मासिक पे-रोल पर हस्ताक्षर न कराकर विभाग के अधीन रखा जाए। पंचायती राज विभाग के अधीन सफाई कर्मचारियों के कार्य का समय दो पाली के स्थान पर एक पाली में किया जाए।
नवीन पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। धरने के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर देवेश यादव, रामप्रताप, अखिलेश, नवीन, समरजीत, नंदलाल, अरुण, लक्ष्मण, सूर्यभान, इंद्रेश, कमलेश, बसंत आदि उपस्थित थे।