राज्य कर्मचारियों की लंबित 10 सूत्री मांगों और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सोमवार को मोटर साइकिल जुलूस निकाला। जुलूस डाक बंगले से निकलकर पीडब्ल्यूडी आफिस, सिंचाई विभाग, आरटीओ आफिस, कृषि विभाग आदि कार्यालयों का भ्रमण करते हुए सिविल लाइन पहुंची। वहां पर लोगों ने सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण केंद्रीय नेतृत्व द्वारा यह संघर्ष चलाया जा रहा है। इसके तहत 22 और 23 दिसंबर को जनपद के समस्त कर्मचारी पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे।
इस दौरान 23 दिसंबर को ही जिलाधिकारी कार्यालय पर 11 बजे से सभा की जाएगी। सभा के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख्ा मांगों में पुरानी पेंश्ान नीति की बहाली समेत केंद्रीय कर्मचारियों की भांति भ्ात्ते, 8, 16 तथा 24 साल पर प्रोन्नति वेतनमान, रिक्त पदों पर भर्ती समेत अनेक मांगें हैं।
इस मौके पर गजानंद, संजय पांडेय, सुरेंद्र राम, रिजवान अहमद, भूपेंद्र सिंह, अमीन सिंह, हरिहर सिंह, अवलेंद्र सिंह, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।