फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गड्ढे में पौधा फेंक निकल लिए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पौधरोपण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इसका नजारा नगर के बेलइसा ओवरब्रिज के पास आसानी से देखा जा सकता है। जहां गड्ढे में पौधों को डालकर छोड़ दिया गया है। पानी की बात ही दूर इनकी जड़ों को मिट्टी से भी नहीं ढका गया है। गर्मी और धूप की मार सहते-सहते यह पौधे सूख चुके हैं। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इनकी सुधि लेने नहीं पहुंचा। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बेलईसा ओवरब्रिज से बेलईसा चौराहे तक सड़क के बीचो-बीच लाइट और पौधों के लिए बनी जगह पर पौधा लगाने के लिए मशीन से गड्ढा खोदा गया। कुछ दिन बाद पौधा गाड़ियों में भर लाया गया और गड्ढों में रख कर्मचारी चले गए। परिणाम यह रहा है कि सारे पौधे सूख गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ गाड़ी से पौधा उतारकर गड्ढे़ में फेंक दिया जा रहा है, अगर कोई बड़ा अधिकारी साथ रहकर पौधा लगवाता तो पौधों की यह हालत नहीं होती और शहर भी हरा-भरा हो जाता। जबकि इसी रास्ते से जिले और मंडल के दर्जनों अधिकारी आते-जाते हैं, लेकिन उनकी भी निगाह इस पर नहीं पड़ी। डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा ने बताया कि नगर क्षेत्र में पौधे लगाने का जिम्मा नगरपालिका का है। अगर उसके द्वारा ऐसा किया गया है तो यह गलत है। नगरपालिका के प्रभारी अधिकारी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें