विद्युत विभाग में तैनात एक कर्मचारी किशन प्रजापति बिना किसी सूचना के ही एक साल से गायब है। विभाग की ओर से उसके बारे में जानकारी का प्रयास किया गया लेकिन अब तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। अब विभाग की ओर से उसकी सेवा समाप्त करने करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि ड्यूटी से गायब रहने के दौरान उसका वेतन बंद कर दिया था।
विद्युत विभाग में नगर के दलसिंगार मुहल्ला निवासी किशन प्रजापति श्रमिक के पद पर तैनात था। मार्च 2023 से वह विभाग को सूचना दिए ड्यूटी से गायब है। विभाग की ओर से उसके बारे में जानकारी के लिए उसके परिवार से संपर्क किया गया उससे गायब रहने के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया। न तो वह विभाग में उपस्थित हुआ और ना ही स्पष्टीकरण दिया। इस पर अब विभाग की ओर से उसके सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता तबरेज वाहिद ने बताया कि उक्त व्यक्ति ड्यूटी से गायब है। अब अगर उसके द्वारा सात दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जाती है तो उसके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।