फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। बिजली कर्मियों ने बुधवार को उपकेंद्र पर पुलिस विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान मीटर रीडर पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की गई। दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर बिजली कर्मियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर पर तैनात निविदा कर्मचारी संजय प्रजापति मीटर रीडिंग का कार्य करता है। इस्लामपुरा गांव निवासी हन्नान पुत्र युनूस ने दो दिन पूर्व संजय को फोन कर मीटर रीडिंग के लिए बुलाया। जिस पर संजय हन्नान के घर पहुंचा तो हन्नान से उस पर हमला बोल दिया। संजय ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाया। संजय द्वारा इस बाबत थाने पर तहरीर भी दिया गया है लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। जिससे क्षुब्ध होकर बिजली कर्मियों ने बुधवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग किया। एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। इस दौरान पुलिस व कर्मियों के बीच वार्ता हुई। जिसमें पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन में आशीष कुमार पांडेय, एसडीओ वीर विक्रम सिंह, जेई चंदन यादव, सुधाकर यादव, राजविजय यादव, बजरंग सिंह, दुलारे, चंद्रकेश, बलराम, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें