फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तरवां, पल्हना और मेहनाजपुर फीडर पर एक हफ्ते तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। आरडीएसएस योजना के तहत पुराने और जर्जर विद्युत तारों को बदलने के कार्य के चलते तरवां, पल्हना और मेंहनाजपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 19 जून से 25 जून तक, प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य 132 केवी लालगंज उपकेंद्र से निर्गत 33 केवी फीडरों पर की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार, कार्य पूरा होने तक तीनों उपकेंद्रों तरवां, पल्हना और मेंहनाजपुर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नियमित रूप से प्रभावित रहेगी। उपखंड अधिकारी मेंहनगर सत्य कुमार ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मरम्मत कार्य से विद्युत दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आपूर्ति में स्थायित्व मिलेगा। एसडीओ सत्य कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निगम से होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन यह कार्य उपभोक्ताओं की दीर्घकालिक सुविधा के लिए जरूरी है। शटडाउन की जिम्मेदारी अवर अभियंता महमूद अख्तर को सौंपी गई है, जो कार्य की निगरानी करेंगे और विद्युत आपूर्ति को निर्धारित समय पर बहाल कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें