फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 33 केवी का तार गिरने से 13 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माहुल और पवई के बीच शुक्रवार की रात करीब 12 बजे 33 केवी लाइन का तार टूटकर गिरने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति 13 घंटे तक ठप रही। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 12 बजे झकहा गांव के पास 33 केवी लाइन का तार टूट गया। इससे पवई उपकेंद्र और माहुल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव की बिजली गुल हो गई। सब स्टेशन पर बात करने पर बता चला कि 33 केवी लाइन तार टूट गया है।
रात से बिजली न रहने से जहां लोगों की नींद हराम हुई वहीं, दिन में पानी के लिए परेशानी हुई। दोपहर करीब एक बजे जब बिजली बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सब स्टेशन पवई के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन का तार टूटने से बिजली ठप हो गई थी। इसको सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें