फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली आपूर्ति हुई फेल, सवा दो घंटे खड़ी रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर/ फरीहा। विद्युत आपूर्ति फेल होने के कारण मंगलवार को करीब सवा दो घंटे तक ट्रेनें खड़ी रहीं।ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सरायमीर रेलवे स्टेशन के निकट खरेवां गांव के पास खड़ी रही जबकि आनंद विहार आजमगढ और गोदान एक्सप्रेस शाहगंज में खड़ी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में करीब डेढ़ बजे विद्युत आपूर्ति में टेक्निकल फाल्ट आ गया। जिसके कारण बिजली बाधित हो गई और ट्रेनों का संचालन रुक गया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यात्री ट्रेन से बाहर भीतर हो रहे थे। ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे थे। कई यात्री तो ट्रेन से निकलकर बाग बगीचे बैठे में थे और पानी के लिए व्याकुल थे। क्योंकि रेलवे स्टेशन से दुकानें दूर हैं। बिजली सप्लाई चालू होने पर 15.45 बजे ट्रेनें यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें