बीते दिनों आंधी के चलते ग्राम पंचायत बरसावा में सीमेंट के विद्युत खंभे गिर जाने से बरसवा व मदनपुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थिति यह है कि करीब एक सप्ताह से ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं।
स्थानीय मंगला राय, अनिल राय, राजेंद्र यादव और रामकृष्ण चौरसिया ने बताया कि बरसवा और मदनपुर के लगभग 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। 20 से 25 नलकूप भी बंद हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र सरायमोहन के जेई से कई बार शिकायत की गई।
जेई ने खंभा न होने का हवाला दिया। जेई का कहना है कि पहले इस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। खंभे उपलब्ध होने पर ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा। सकेगा। वहीं ग्राम पंचायत बरसवा के प्रधान प्रमोद राय ने बताया कि खंभा गिरने से करीब 250 घरों की बिजली गुल है। 10 नलकूप भी प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि 63 केवीए ट्रांसफार्मर से दोनों गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। जेई छोटे लाल ने बताया कि विभाग के पास फिलहाल खंभों की कमी है, जिसके कारण मरम्मत कार्य में देरी हो रही है।