फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के बाद हरकत में विद्युत विभाग, चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग ने हड़ताल के बाद युद्ध स्तर पर चेकिंग अभियान की शुरूआत कर दिया है। सोमवार को विभाग की टीम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों पर जहां मुकदमा दर्ज कराया गया तो वहीं बड़े बकायेदारों की बत्ती गुल की गई।
विज्ञापन

एसडीओ अखिलेश यादव व जेई अनुराग सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जीयनपुर व अजमतगढ़ में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए वहीं जिन लोगों के मीटर नहीं लगे हुए थे उनके मीटर भी लगाए गए। कई लोग चोरी से बायपास कनेक्शन के जरिए विद्युत चोरी करते पाए गए, जिनके कनेक्शन काटकर उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान जेई अनुराग ने बताया कि लगभग दो दर्जन के करीब कनेक्शन काटे गए हैं जिन लोगों का बिल दस हजार से ज्यादा बकाया है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा जो दस हजार से कम के बकायदार हैं उन्हें नोटिस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनवरी तक चलेगा। चेकिंग के दौरान आलोक कुमार, रवि मौर्य, रामजी सिंह, अमरजीत यादव, सतीश कुमार, प्रमोद सिंह, शिव कुमार, शिव रतन, हिमांशु आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें