फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल : 14 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले 14 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए निगम ने सख्ती शुरु कर दी है। निगम अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी कर राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली कराएगा। इन उपभोक्ताओं पर 94 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये बिजली बिल बकाया है। शहरी क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के 72 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत कुल 23832 बकायेदार उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया था। योजना का लाभ लेने के लिए 9345 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से कुछ उपभोक्ताओं ने एकमुश्त बकाया जमा कर दिया, जबकि कुछ किस्तों में भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि नहीं लिया। सिधारी, पुराना पावर हाउस, जाफरपुर, चंडेश्वर, जुनेदगंज, पुरानी जेल, मातनपुर, बदरका और पॉलिटेक्निक उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले 14487 उपभोक्ताओं ने न तो पंजीकरण कराया और न ही बकाया जमा किया। इन सभी पर कुल 94 करोड़ 16 लाख 55 हजार रुपये बकाया है।
अब निगम इनसे राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली करेगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जेई और मीटर रीडर ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहे हैं। सूची तैयार होने के बाद उनके खिलाफ आरसी जारी कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें