फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच का दायरा बढ़ा, कोरोना के 101 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना के नए मरीजों के मिलने का आंकड़े ने शनिवार को एक बार फिर उंची छलांग लगाई है। शनिवार को जिले में कुल 101 नए संक्रमित पाए गए। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 591 हो गई है। वहीं कोरोना से अब तक मरने वालों की सरकारी संख्या 231 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि शनिवार को को 4306 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 101 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 591 हो गई है। शनिवार को 58 मरीज ठीक भी हुए है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को तीसरी लहर में सर्वाधिक 101 पाजीटिव मिले हैं। अन्य जगहों पर हुई जांच में नौ, पवई में चार, महराजगंज में नौ, रानी की सराय में 15, पल्हनी में नौ, लालगंज में आठ, अहरौला में एक, महराजगंज में 12, बिलरियागंज में सात, अजमतगढ़ में दो, नगर क्षेत्र में छह, मार्टीनगंज में एक, मुहम्मदपुर में दो, जहानागंज में एक, मेंहनगर में एक, सठियांव में एक, मिर्जापुर में एक, हरैया में एक और अतरौलिया में एक पाजीटिव पाया गया है। जनपद के कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या में तीसरी लहर में अब तक सबसे बड़ा उछाल है। तीसरी बार में पहली बार कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है।
सफाईकर्मी घर-घर जाकर कराएंगे टीकाकरण
सगड़ी। क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ के सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में सफाईकर्मियों से घर-घर जाकर टीकाकरण कराने को कहा गया। ब्लॉक के सभी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सफाईकर्मी को भी टीकाकरण शिविरों में तैनात रहने को कहा गया। उधर, अपर आयुक्त एके मिश्र ने तहसील का निरीक्षण करते समय टीकाकरण पर जोर दिया और कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क का प्रयोग करें और दो गज की दूरी बनाये रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें