फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश है घटना का कारण, पूर्व में भी हो चुका है हमला

विज्ञापन
बरदह थाना के मोहम्मदपुर फेटी गांव में युवक की हत्या के बाद मौके पर पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र का मोहम्मदपुर फेटी गांव में काफी दिनों से चुनावी रंजिश व गुटबाजी को लेकर बवाल हो रहा है। गांव निवासी शाहजमां नैय्यर व मो. अकमल के बीच राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। जिसमें वर्तमान में अकमल बीस है। यही कारण है कि शाहजमां नैय्यर का पक्ष उस पर लगातार हमला बोल रहा है। इस बार मो. अकमल गुट की प्रत्याशी ने प्रधानी पद पर जीत दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते पंचायत चुनाव में दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे थे। इस बार गांव की प्रधानी पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। चुनाव में मो. अकमल पक्ष की प्रत्याशी सुनीत सिंह चौहान ने जीत दर्ज किया। चुनाव के पूर्व व चुनाव के बाद भी इसी को लेकर अकमल पर शाहजहां पक्ष द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है। पूर्व में भी अकमल पर हमला हुआ था। जिसमें उसने शाहजमां को नामजद किया था और पुलिस ने शाहजमां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आजमगढ़ जेल में रहते हुए भी शाहजमां अपने आपराधिक कृत्यों को संचालित कर रहा था। जिस पर अभी कुछ दिनों पूर्व ही उसे गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में शाहजमां नैय्यर जौनपुर जेल में बंद है। इसके बाद भी उसके पुत्र समेत अन्य सहयोगियों ने अकमल के घर पर बुधवार की सुबह 8 बजे हमला बोल दिया। जिसमें अकमल के घर उसके गार्ड मनोज सिंह निवासी करंडा गाजीपुर से मिलने आए बंटी सिंह निवासी केराकत की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाबत अकमल के भाई महताब ने थाने पर सात के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। नामजद किए गए लोगों में शाहजमां का पुत्र अब्दुल्ला के अलावा माज खान पुत्र खलीकुज्जमा, फजल पुत्र असरफजमां, सबीउल्लाह पुत्र सफरअली सभी निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह, कमाल पुत्र नासिर निवासी खरेवा, खालिद पुत्र जुरार निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर के अलावा शाहजमां नैय्यर के बड़े भाई कमरूजमा भी शामिल है। महताब का यह भी आरोप है कि कमरूजमां समझौते की कवायद में जुटे थे और समझौता न हो पाने पर यह हमला किया गया है।
00000000000000000
दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चल रही है। पूर्व में भी कई बार घटनाएं हो चुकी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। फोरेंसिक टीम के साथ ही डॉगस्क्वायड से भी जांच करायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह,एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें