फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 पदों पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग ने विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव-2022 की अधिसूचना जारी कर दी है। जिले स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना अभी शुक्त्रस्वार को जारी की जाएगी। जिले में प्रधान के चार, बीडीसी के नौ समेत ग्राम पंचायत सदस्य के 168 पदों पर उपचुनाव होगा। 20 जुलाई को नामांकन दाखिल किया जाएगा और चार अगस्त को मतदान होगा। सहायक जिला निर्वाचन अ?धिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 जुलाई को सुबह 10 से तीन बजे तक नाम वापसी व तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान के चार पद रिक्त है। जिसमें अहरौला ब्लाक में सतुवहिया, तरवां ब्लाक में डंडवल, फूलपुर में फूलपुर देहात व कतरानूर शामिल है। वहीं बीडीसी के नौ रिक्त पदों में अहरौला ब्लाक ग्राम पंचायत कोतवालीपुर का वार्ड 50, जहानागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत आजमबांध का वार्ड 24, करुत का वार्ड 59, तहबरपुर ब्लाक के बेगपुर खालसा का वार्ड 72, पल्हनी के मुंडा ग्राम पंचायत का वार्ड 64, फूलपुर ब्लाक के ग्राम नौहरा का वार्ड 25, महराजगंज के देवारा जदीद ग्राम पंचायत का वार्ड 23, लालगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत उबारपुर लखमीपुर का वार्ड 1 व सठियांव ब्लाक के बम्हौर ग्राम पंचायत का वार्ड 46 शामिल है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 168 रिक्त पदों पर भी उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें