फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमित कार्मिकों की मांगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में तैयारियों का कार्य तेज हो गया है। तैयारियों के इस क्रम में काफी संख्या कार्मिक कोरोना संक्रमित भी हो चुके हैं। आयोग की ओर से कोरोना से संक्रमित हुए कार्मिकों का व्यौरा मांगा गया है। साथ ही अतिरिक्त कार्मिकों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में लगभग दो हजार अतिरिक्त कर्मियों के प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एक तरफ चुनाव के दौरान किसी घटना को रोकना और कोरोना के संक्रमण से कर्मचारियों को बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। अब तक काफी संख्या में कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। नामांकन के दौरान कई एआरओ भी कोरोना पाजीटिव पाए गए। अब चुनाव के कार्यों को देखने वाले प्रभारी अधिकारी भी कोरोना से संक्रमित होने लगे हैं।
इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन से कोरोना संक्रमित कर्मचारियों का व्यौरा तलब किया है। साथ ही अतिरिक्त कार्मिकों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में मतदान कर्मियों के बुधवार को संपन्न हुए प्रशिक्षण के बाद गुरुवार को विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना की विषम परिस्थितियों को देखते हुए दो हजार अतिरिक्त कर्मियों के विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर इन कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें