निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा अंडरपास के पास शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से महमूदपुर निवासी सोनिया यादव (70) की मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाम को ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारियों ने फरिहा चौकी पुलिस को सूचना दी कि परसहा अंडरपास के बगल में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतका की पहचान सोनिया यादव के रूप में की।
निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।