सरायमीर। थाना क्षेत्र में लखनऊ राजमार्ग किनारे टहलते समय रविवार की सुबह पांच बजे छित्तुपट्टी के पास पीछे चार पहिया वाहन की टक्कर से अनीस अहमद (65) की मौत हो गई। गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।
प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे ने बताया कि परिजनों के अनुसार दरीखा शेख अहमदपुर निवासी अनीस अहमद रोज सुबह राजमार्ग किनारे टहलते थे। वे रविवार की सुबह भी टहलने निकले थे। वे छित्तुपुर स्थित राजमार्ग के किनारे टहल रहे थे कि तेज गति के अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक तेज गति से वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और परिजन के साथ उन्हें इलाज के लिए निकटवर्ती फूलपुर स्थित अस्पताल ले गए। वहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच में जुटी हुई है।