फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों का कहर: बच्चों ने कंकड़ से छेड़ा छत्ता, भड़कीं मधुमक्खियां; हमले में बकरी चरा रहे बुजुर्ग की मौत

Wed, 24 Jun 2026 09:51 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। घटना उस समय हुई जब इश्तियाक कुरैशी बकरी चराने गए थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने कंकड़ से मधुमक्खियों का छत्ता छेड़ दिया और वहां से भाग गए। इश्तियाक मधुमक्खियों के झुंड में फंस गए। 
विज्ञापन
मृतक इश्तियाक कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे के कुरैशी मोहल्ला निवासी इश्तियाक कुरैशी (65) की मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


क्या है मामला
परिजनों के अनुसार इश्तियाक कुरैशी मंगलवार शाम बकरी चराने के लिए फरिहा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गए थे। इसी दौरान कुछ लड़के पास के आम के पेड़ से फल तोड़ने के लिए कंकड़ मार रहे थे। पेड़ के समीप मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा था। कंकड़ छत्ते से टकराते ही मधुमक्खियां भड़क गईं और झुंड बनाकर आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। लड़के तो वहां से भाग निकले, लेकिन इश्तियाक कुरैशी मधुमक्खियों के झुंड में फंस गए। 
 
मधुमक्खियों ने उनके शरीर पर लगातार डंक मारना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के हौज में भरे पानी में उतर गए और काफी देर तक पानी में डूबे रहे। इसके बावजूद मधुमक्खियां पानी के ऊपर मंडराती रहीं। जब सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो वह पानी से बाहर निकलकर खेतों की ओर भागे, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड उनका पीछा करता रहा और पूरे शरीर पर डंक मारता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हमले से बेहोश हुआ व्यक्ति

लगातार हमले से उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मधुमक्खियों के आतंक के कारण कोई भी व्यक्ति तत्काल उनके पास जाने का साहस नहीं जुटा सका। बाद में कुछ युवकों ने कंबल ओढ़कर हिम्मत दिखाई और किसी तरह मधुमक्खियों को भगाकर उन्हें वहां से निकाला।

इसके बाद उन्हें उपचार के लिए फरिहा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें