रानी की सराय। थाना के दिलौरी गांव के पास रिश्तेदारी में आए एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोलनापुर माफी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव 60 शुक्रवार को दिलौरी में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। गाड़ी से उतर कर वह सड़क पार कर रहे थे, इसी बीच चेकपोस्ट की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजेंद्र प्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। वहीं बाइक सवार शाहिद 18, आकिब और जैन 18 को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है