फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। नगर पंचायत महराजगंज वार्ड नंबर दस शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे एक पक्के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मकान में रखा छह हजार रुपये सहित गृहस्थी के अन्य सामान जलकर राख हो गया। महाराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर दस शास्त्री नगर निवासी रफीज उर्फ नेपाली पुत्र शाहिद बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे उनके पक्के मकान में आग लग गई। घर के अंदर कोठारी में रखा बेड, अलमारी, कूलर, एलसीडी, बक्से में रखा छह हजार नगदी सहित कपड़ा आदि सभी सामान जल गए। रात करीब दो बजे रफीक उर्फ नेपाली बाथरूम करने के लिए उठे तो वह कमरे से धुआं उठता देख शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें