सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़-नरहन मार्ग पर बुधवार की दोपहर अनियंत्रित स्कॉर्पियो के धक्के से पारनकुंडा निवासी 65 वर्षीय इस्लाम की मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
कोतवाली में दी तहरीर में इश्तियाक ने बताया है कि उसके चाचा मोहम्मद इस्लाम सामान की खरीदारी करने के लिए अजमतगढ़ बाजार गए हुए थे। बाजार से सामान खरीदकर दिन में लगभग 12 बजे वह घर वापस लौट रहे थे। नरहन-दोगनी पुल के बीच काले रंग की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए भाग निकला। मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि इश्तियाक की तहरीर पर प्राथमिकी पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के हड़ौर गांव के पास मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह खेत से घर लौट रहे थे। हड़ौरा गांव निवासी 47 वर्षीय श्रीराम मंगलवार की शाम सात बजे बजे घर से खेत के लिए निकले थे। करीब एक घंटे बाद वे पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास ही अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को लेकर पास के निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रीराम को पांच बेटी हैं, घटना के बाद से पत्नी लाली देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद