फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर नगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में शनिवार की रात आठ बजे आंधी और बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर क्षेत्र के करनेहुआ गांव निवासी लाल बहादुर यादव (63) पुत्र विक्रमा यादव शनिवार रात आंधी और बारिश आने के बाद गाय को गौशाला में बांधने के लिए गया था। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लाल बहादुर सात बेटियों का पिता था। इसमें छह की शादी वह कर चुका था। अभी एक बेटी की शादी करनी बाकी थी। पत्नी शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना के बाद पहुंचे तहसीलदार मेहनगर विजेंद्र उपाध्याय ने परिवार को ढांढस बंधाया और शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें