फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : चुनावी विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या, सुबह सड़क किनारे मिला था शव

Thu, 22 Apr 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मुकदमा दर्ज, मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौतम नगर चट्टी पर हुई घटना
बुधवार रात गांव के एक पुरवा में आयोजित तेरहीं भोज में गया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार रात तेरहीं भोज में गए अधेड़ की चुनावी विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी प्रेम पासी (50) बुधवार रात गांव के एक पुरवा में आयोजित तेरहीं भोज में गया था। वहां चुनावी चर्चा के दौरान गांव के ही विकास पुत्र देवेंद्र से उसकी कहासुनी हो गई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे। लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत करा दिया। खाना खाने के बाद दोनों घर के लिए चले। रास्ते में गौतम नगर चट्टी के पास दोनों पुन: भिड़ गए। इस दौरान विकास ने लाठी से प्रेम के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस शव को थाने उठा लायी। शुरू में पुलिस अधेड़ की मौत की वजह हादसा मान रही थी और शव को रात में ही पीएम के लिए भेज दिया गया। सुबह घरवालों को भोज में विवाद की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन बृहस्पतिवार सुबह पुन: थाने पहुंचे। मृतक की पुत्री किरन ने हत्या की आशंका जताते हुए विकास के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें