फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए बनाई आठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कर्मचारी-अधिकारियों की आठ टीमों का गठन किया है। ये टीमें अवैध सप्लाई करने वालों पर नजर रखेंगी। इधर, विभाग के गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिले को आठ सर्कल में बांटा गया है। चुनाव में शराब बिक्री डेढ़ से दो गुना बढ़ जाती है। लेकिन बिक्री अवैध शराब की न हो, इसे लेकर आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जिसे आठ आबकारी निरीक्षक संभाल रहे हैं। आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि गठित टीम में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक शामिल किए गए हैं। बताया कि ये टीमें शहर में हर दुकानों, रेस्टारेंटों सहित शहर में आने वाली अवैध शराब के मुख्य पाइंटों पर नजर रखेगी।
जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चेकिंग अभियान चला रही है। आबकारी विभाग की टीम ने आजमगढ़-जौनपुर के बीच स्थित कुंवर नदी के तटवर्ती इलाकों में जगह-जगह चेकिंग की लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें