फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एप पर होगी पैसा-शराब बांटने की शिकायत, 100 मिनट में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में शराब व पैसा बांटने की शिकायत सी-विजिल एप पर दर्ज होगी। शिकायत दर्ज होने के सौ मिनट की समयावधि में सी-विजिल एप से कार्रवाई की जाएगी। इस एप के माध्यम से आमजन भी उम्मीदवारों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से गठित जिला स्तरीय टीम 100 मिनट में कार्रवाई कर अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी। निर्वाचन आयोग एप के माध्यम से इस कार्रवाई पर सीधी नजर रखेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप को आपरेट करना भी बहुत आसान है। इसका उपयोग चुनाव की अधिसूचना लगने की तारीख से उल्लंघन की शिकायत के लिए किया जाता है। इसकी खासियत है कि यह केवल लाइव फोटो व वीडियो और एप के भीतर से ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है। ताकि उड़नदस्ते को कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिल सकें। इंटरनेट कनेक्टिविटी होना जरूरी। इस एप को किसी भी स्मार्टफोन में अपलोड किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल फोन में कैमरा, इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस एक्सेस होना जरूरी है।
एप के माध्यम से आमजन अनियमितताओं की घटनाओं को तत्काल कुछ ही मिनट में रिपोर्ट कर सकते हैं। सी-विजिल एप जागरूक नागरिकों को जिला नियंत्रण कक्ष, रिटर्निंग अधिकारी और उड़नदस्ता व स्थिति को निगरानी दल से सीधे जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें