जिले में डेंगू का कहर अभी शांत नहीं हुआ है। बुधवार को एक मुश्त नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद जिले में अब तक मिले डेंगू केसों की संख्या बढ़ कर 146 पर पहुंच गई है। जिम्मेदारों की लापरवाही का परिणाम जिले की जनता भुगत रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिले आकड़ों के अनुसार बुधवार को आठ नए केस सामने आए हैं। आठ नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कुल 146 डेंगू केस जिले में हो चुके हैं। मच्छरों पर लगाम की कवायद कागजों में चलने के कारण यह स्थिति हुई है। मलेरिया विभाग व नगरीय निकाय कागजों में ही फागिंग करा रहे हैं और दवा का छिड़काव करा रहे हैं। कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में फागिंग हो रही है, जिसके चलते मच्छरों का आतंक समाप्त नहीं हो रहा है। बीमारी लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेती जा रही है।